दिलेर इंटरटेनमेंट की सराहनीय पहल को देश का सलाम

Diler Entertainment Children Awards 2025 Sur Samriddhi Sangam Delhi में Diler Entertainment Children Awards 2025 आयोजित, बच्चों की प्रतिभा को मिला सम्मान।

दिल्ली के मशहूर स्टूडियो सुर समृद्धि संगम (SSS) में 5 अक्टूबर 2025 को एक खास आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम दिलेर इंटरटेनमेंट की ओर से आयोजित किया गया. जिसमें प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कार और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य था बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा को मंच देना और उन्हें सम्मानित करना. इस शो के संस्थापक और गायक हैं मुकेश दिलेर जी. डायरेक्टर रहीं रुचि आनंद जी, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम की बेहतरीन रूपरेखा बनाई.

कार्यक्रम में कौन-कौन शामिल हुआ?

दिलेर इंटरटेनमेंट चिल्ड्रेंस अवार्ड कार्यक्रम में कई विशेष मेहमान शामिल हुए. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री राजेश जैन जी ( चेयरमैन, वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन), श्री राजेश कुमार कारागार जी(उप अधीक्षक, तिहाड़ जेल). इन दोनों महानुभावों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ा दी.

कार्यक्रम का संचालन

कार्यक्रम का संचालन और देखरेख यश राज दिलेर जी ने बहुत ही शानदार तरीके से की. शो को सफल बनाने में कई लोगों ने मेहनत की. टीम में श्री सुरेश देहलवी जी, श्री राजेंद्र पार्चा जी, श्री मदन चंदेल जी, श्री राकेश सारसर जी, श्री सुरेश जी, श्री जितेंद्र जी, श्री सोनू तनवर जी, आयशा तनवर (रजिस्ट्रेशन ऑफिसर) शामिल रही.

समाज के लिए एक सुंदर संदेश

यह कार्यक्रम बच्चों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना. ऐसे आयोजनों से समाज को न केवल नई प्रतिभाएं मिलती हैं, बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास भी बढ़ता है.

Spread the news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *